खेल जगत की तीन यादगार उपलब्धियां
इतिहास के पन्नों में 25 अगस्त : खेल जगत की तीन यादगार उपलब्धियां
इतिहास
में 25 अगस्त की तारीख खेल जगत की कई यादगार उपलब्धियों के लिए दर्ज है।
इस दिन भारतीय पोलो टीम ने विश्व मंच पर देश का नाम रोशन किया,
ऑस्ट्रेलियाई महान स्पिनर शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट का
बड़ा मुकाम हासिल किया और भारतीय शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने
एशियाई खेलों में रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता।
25
अगस्त, 1957 को भारतीय पोलो टीम ने फ्रांस में आयोजित विश्व पोलो
चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह जीत
अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारतीय पोलो की ताकत और प्रतिष्ठा का बड़ा प्रमाण
बनी।
टेस्ट क्रिकेट के महानतम गेंदबाजों में शामिल ऑस्ट्रेलिया के
दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने भी 25 अगस्त को अपने करियर की एक बड़ी
उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट का आंकड़ा पार कर
विश्व क्रिकेट में अपनी खास पहचान और मजबूत की।
25 अगस्त, 2018 को
जकार्ता एशियाई खेलों में भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने
रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनका यह शानदार
प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व का क्षण बना।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1351- सुल्तान फिरोजशाह तुगलक तृतीय की ताजपोशी
1916 - टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।
1917 - ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे सात भारतीयों को पहली बार किंग्स कमीशन मिला।
1940 - लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।
1957 - भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता।
1963 - सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फाँसी पर चढ़ा दिया गया।
1975- भारत पोलो विश्व विजेता बना।
1977- सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।
1980 - जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1988 - ईरान और इराक के बीच लंबे युद्ध के बाद सीधी बातचीत का दौर शुरू।
1991 - बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1991 - क्रिस लुईस ने 9.86 सेकंड मे 100 मीटर दौड़ पूरी करके रिकॉर्ड बनाया था, जिसे बाद में उसैन बोल्ट ने तोड़ा।
1991 - लिनस टॉर्वाल्ड्स ने लिनक्स के पहले संस्करण की घोषणा की।
1992 - ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्यौरा जारी किया, जिसमें उन्होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।
1997 - मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।
2001 - लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
2003-
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट
में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए।
2008- मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को बीमा करने का अनुरोधन किया।
2011 - श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।
2018 - भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने जकार्ता एशियाई खेलों में रिकार्ड प्रदर्शन कर सोने का तमगा हासिल किया।
जन्म
1888 - इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी - खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।
1918 - बीपी मंडल - भारतीय राजनीतिक तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।
1926 - बाबूराव काले - पाँचवीं लोकसभा के सदस्य।
1936 - गिरधारीलाल केडिया - व्यवसायी, इमेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के संस्थापक।
1941 - अशोक पत्की - संगीतकार।
1945 - विवेक कुमार अग्निहोत्री - आई.ए.एस. अधिकारी, जो राज्य सभा के महासचिव रहे।
1948 - लुईस इस्लेरी - ग्यारहवीं लोकसभा की सदस्य।
1952 - विजयकान्त - भारतीय राज्य तमिलनाडु में सबसे पसंदीदा अभिनेता और राजनेताओं में से एक थे।
1953 - सुभाष सरकार - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
1962 - राजीव कपूर - फिल्म अभिनेता, जो राज कपूर के पुत्र थे।
1994 - विनेश फोगाट - भारतीय महिला पहलवान हैं।
निधन
1867 - माइकल फैराडे - भौतिकी विज्ञानी, रसायनशास्त्री।
1963 - अल्लामा मशरिकी - खाकसार आंदोलन के संस्थापक।
1969 - मखदूम मोहिउद्दीन - प्रसिद्ध क्रांतिकारी, भारतीय शायर।
1972 - हरिभाऊ उपाध्याय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।
2008 -अहमद फराज - प्रसिद्ध उर्दू कवि
2012 - नील आर्मस्ट्रांग- चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।
महत्वपूर्ण अवसर
- राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा













