क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशन का पब्लिक इश्यू पहले घंटे ही फुली सब्सक्राइब हुआ
नई
दिल्ली, फॉरेंसिक साइंस, एविडेंस मैनेजमेंट, साइबर और
डिजिटल फॉरेंसिक्स, डीएनए फॉरेंसिक्स तथा कानून व प्रवर्तन से जुड़े
सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस का 50.77
करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ
में 31 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद एक सितंबर
को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि दो सितंबर को अलॉटेड शेयर डीमैट
अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर तीन सितंबर को बीएसई के
एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। लॉन्चिंग के बाद थोड़ी देर मे ही
ये इश्यू फुली सब्सक्राइब हो गया। शाम 3:15 बजे तक यह आईपीओ 5.51 गुना
सब्सक्राइब हो चुका था।
इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 85 रुपये से
लेकर 90 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज
1,600 शेयर का है। इस आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स को दो लॉट यानी 3,200
शेयरों के लिए बोली लगाना होगा, जिसके लिए उन्हें 2,88,000 रुपये का निवेश
करना होगा। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 56,41,600 शेयर
जारी हो रहे हैं। इनमें लगभग लगभग 42 करोड़ रुपये के 45,61,600 नए शेयर
जारी हो रहे हैं, जबकि करीब 10 करोड़ रुपये के 10,80,000 शेयर ऑफर फॉर सेल
विंडो के जरिये बेचे जा रहे हैं।
इस आईपीओ में क्वालिफाइड
इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए 47.39 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया
गया है। इसके अलावा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 33.30 प्रतिशत हिस्सा और नॉन
इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (एनआईआई) के लिए 14.29 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है।
इसके अलावा मार्केट मेकर के लिए 5.02 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया गया है।
इस इश्यू के लिए कॉरपोरेट कैपिटल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग
लीड मैनेजर बनाया गया है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को
रजिस्ट्रार बनाया गया है। आरके स्टॉक होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का
मार्केट मेकर है।
क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस की वित्तीय स्थिति की
बात करें, तो कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा कराए गए ड्राफ्ट रेड
हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय
सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 2.83 करोड़
रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 8.56
करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी को
13.51 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
इस दौरान कंपनी की राजस्व
प्राप्ति में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2023-24 में इसे 30.26 करोड़
रुपये का कुल राजस्व प्राप्त हुआ, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 65.08
करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी को
105.80 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस अवधि में कंपनी पर लदे
कर्ज के बोझ में उतार-चढ़ाव होता रहा। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में कंपनी
पर 3.24 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ था, जो अगले वित्त वर्ष 2024-25 में
थोड़ा बढ़ कर 3.26 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष
2025-26 की बात करें, तो इस दौरान कंपनी पर लदे कर्ज का बोझ पूरी तरह से
खत्म हो गया। मतलब कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो गई।
इस अवधि में
कंपनी के नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2023-24 में ये 9.86
करोड़ रुपये के स्तर पर था। इसी तरह 2024-25 में कंपनी का नेटवर्थ बढ़ कर
27.90 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में ये
41.41 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। कंपनी के रिजर्व और सरप्लस की बात
करें, तो इस अवधि में कंपनी को इस मोर्चे उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा।
वित्त वर्ष 2023-24 में ये 7.93 करोड़ रुपये के स्तर पर था। इसी तरह
2024-25 में कंपनी का रिजर्व और सरप्लस जबरदस्त उछाल के साथ 25.79 करोड़
रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का
रिजर्व और सरप्लस मामूली गिरावट के साथ 24.53 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच
गया।
इसी तरह ईबीआईटीडीए (अर्निंग बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्सेज,
डिप्रेशिएशंस एंड एमॉर्टाइजेशन) 2023-24 में 5.45 करोड़ रुपये के स्तर पर
था, जो 2024-25 में बढ़ कर 12.25 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। पिछले
वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का ईबीआईटीडीए उछल कर 19.06 करोड़ रुपये के
स्तर पर पहुंच गया।














