डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। जुलाई महीने के पहले दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Rate Cut) उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत में प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की कटौती कर दी है। कंपनी की नई कीमतें बुधवार 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं।

नायरा एनर्जी के 7000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर नई कीमतें

यह कटौती नायरा एनर्जी के देशभर में मौजूद 7000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर लागू की गई है। नायरा एनर्जी रूस की रोसनेफ्ट समर्थित फ्यूल कंपनी है और हाल के समय में यह भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट पेट्रोल-डीजल रिटेल कंपनी बनकर उभरी है।