इस्पात आयात से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए मंत्रालय 23 मार्च को करेगा खुली बैठक
नई दिल्ली, इस्पात मंत्रालय 23 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के नेताजी नगर स्थित जीपीओए-3 की तीसरी मंजिल पर स्थित इस्पात कक्ष में एक खुली बैठक का आयोजन करेगा। इस बैठक में इस्पात आयात से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इस्पात मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि कंपनियां और संगठन संबंधित अपने मुद्दों को इस बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। इस बैठक में भाग लेने के लिए tech-steel[at]nic[dot]in पर ईमेल भेजकर उपरोक्त तिथि के लिए निश्चित समय स्लॉट प्राप्त किया जा सकता है।
मंत्रालय के मुताबिक इस खुली बैठक का आयोजन सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा और समय-सीमा की जानकारी ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। व्यवस्था संबंधी परेशानियों के कारण बिना पूर्व बुकिंग के प्रवेश संभव नहीं होगा और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक संगठन से केवल एक प्रतिनिधि को ही अनुमति दी जाएगी।















