ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
नई दिल्ली, ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को वॉल स्ट्रीट में छुट्टी होने की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान कोई कारोबार नहीं हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 328.44 अंक यानी 0.61 प्रतिशत गिरावट के साथ 53,085.81 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.13 प्रतिशत टूट कर 10,817.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,987.40 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,299 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,784.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत लुढ़क कर 1,616.18 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 103.12 अंक यानी 0.41 प्रतिशत फिसल कर 25,310 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,759.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 223.16 अंकित 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 66,623 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.36 प्रतिशत उछल कर 3,946.99 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 165.84 अंक यानी 2.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,161.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.82 प्रतिशत की उछाल के साथ 6,673.63 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 95.02 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 47,421.29 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।















