भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु एवं ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 26 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
बीकानेर, भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने अग्निवीर वायु एवं ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 एवं 23 सितंबर 2026 को ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
वायुसैनिक चयन केंद्र, जोधपुर की कमान अधिकारी विंग कमांडर नैन्सी माहेश्वरी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अग्निवीर वायु पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। वहीं ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पद केवल पुरुष भारतीय एवं गोरखा (नेपाल) नागरिकों के लिए निर्धारित हैं।
ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं अंग्रेजी) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 16 से 20 वर्ष तथा डिप्लोमा/बी.फार्मा/बी.एससी. फार्मेसी धारकों के लिए 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। इन अभ्यर्थियों के लिए भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी भारतीय वायु सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट https://iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है।















