आईआईटी गुवाहाटी में 29 जनवरी से चार दिवसीय अलचेरिंगा 2026 का आयोजन
गुवाहाटी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी में देश के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सवों में शामिल अलचेरिंगा का 30वां संस्करण 29 जनवरी से चार दिनों तक आयोजित किया जाएगा।
अलचेरिंगा 2026 में देशभर के लगभग 500 शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, रचनात्मक प्रस्तुतियां और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार सानू की लाइव प्रस्तुति होगी। आयोजकों के अनुसार, अलचेरिंगा का यह ऐतिहासिक संस्करण युवाओं की रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता का भव्य उत्सव साबित होगा।















