शुभेंदु अधिकारी ने दी राखी पूर्णिमा की शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट रिश्ते की कामना की
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राखी
पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल
मीडिया पोस्ट कर भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और स्नेह के रिश्ते को
मजबूत बनाए रखने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि
एक टुकड़े धागे में भाई-बहन का प्रेम, विश्वास और स्नेह का अटूट बंधन बंधा
रहे। उन्होंने भाई-बहन के रिश्ते के और अधिक मधुर एवं चिरस्थायी होने की
कामना की।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सभी के जीवन में खुशी और
आशीर्वाद बना रहे। उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों को राखी पूर्णिमा की
हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।














