कोरम के अभाव में रामनगर की पदिमा-दो पंचायत बोर्ड गठन की बैठक स्थगित
पूर्व
मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर जिले के रामनगर-एक प्रखंड
अंतर्गत पदिमा-दो ग्राम पंचायत में कोरम पूरा नहीं होने के कारण पंचायत
बोर्ड के गठन की बैठक बुधवार को स्थगित कर दी गई। पंचायत की 16 सीटों में
से 13 पर तृणमूल कांग्रेस और तीन पर भाजपा का कब्जा है। राज्य में सत्ता
परिवर्तन के बाद पंचायत प्रधान और उपप्रधान समेत तृणमूल कांग्रेस के
प्रतिनिधियों के इस्तीफा देने के बाद पंचायत में गतिरोध की स्थिति बनी हुई
है।
ब्लॉक प्रशासन ने पंचायत बोर्ड के पुनर्गठन के लिए बुधवार को
विशेष बैठक बुलाई थी। लेकिन बैठक में तृणमूल कांग्रेस के 13 सदस्यों में से
कोई भी उपस्थित नहीं हुआ। वहीं, भाजपा का भी एक सदस्य बैठक में अनुपस्थित
रहा। निर्धारित संख्या में सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के कारण कोरम
पूरा नहीं हो सका और बैठक स्थगित करनी पड़ी।
रामनगर-एक के प्रखंड
विकास अधिकारी शुभाशिस मजूमदार ने बताया कि कुछ दिनों के भीतर पंचायत बोर्ड
के गठन के लिए फिर से बैठक बुलाई जाएगी।
इस बीच, एगरा के पानीपारुल
ग्राम पंचायत में भाजपा ने बिना किसी प्रतिद्वंद्विता के बोर्ड का गठन कर
लिया। 23 सदस्यीय पानीपारुल पंचायत में तृणमूल कांग्रेस के 15 और भाजपा के
आठ सदस्य हैं। पंचायत प्रधान रंजिता प्रधान के अचानक इस्तीफा देने के बाद
वहां भी गतिरोध उत्पन्न हो गया था। बुधवार को बोर्ड गठन के लिए विशेष बैठक
बुलाई गई थी। बैठक में तृणमूल कांग्रेस का कोई सदस्य उपस्थित नहीं हुआ।
इसके बाद भाजपा की सुतपा पंडित को नया प्रधान निर्वाचित किया गया।















-1780694874595_v.webp)