नदिया, आखिरकार कृष्णानगर उत्तर के बागी प्रत्याशी चंचल विश्वास ने अपना नामांकन वापस लेकर घोषित उम्मीदवार के साथ हाथ मिला लिया। भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवार को पसंद न किए जाने के कारण भाजपा कार्यकर्ता चंचल विश्वास ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। चंचल विश्वास ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर उन्होंने यह निर्णय लिया है।

भाजपा उम्मीदवार तारकनाथ चटर्जी के नाम की घोषणा होने के बाद से ही पार्टी के भीतर असंतोष पैदा हो गया था। भाजपा के एक वर्ग ने पार्टी कार्यालय में ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। घोषित उम्मीदवार को पसंद न किए जाने के कारण भाजपा कार्यकर्ता चंचल विश्वास ने अंततः नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन वापसी के अंतिम दिन आखिरकार उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया और आपसी मतभेद भी समाप्त कर लिए।