रांची (RANCHI): अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ का आदेश जारी किया है जो तुरंत लागूू होगा. मौजूदा अमेरिकी टैरिफ के अतिरिक्त लगाया गया यह शुल्क भारत सहित सभी देशों को प्रभावित करेगा.


सभी देशों पर 10 फीसदी वैश्विक टैरिफ लगाने का आदेश

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की तरफ से हालिया दिनों में लगाए गए टैरिफ को असंवैधानिक ठहराए जाने के बाद 21 फरवरी को राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी देशों पर 10 फीसदी वैश्विक टैरिफ लगाने संबंंधी आदेश जारी किया है. व्हाइट हाउस ने ट्रुथ सोशल पर जारी की गई ट्रंप की पोस्ट को साझा किया है जिसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत का वैश्विक टैरिफ लगाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है और यह टैरिफ तुरंत प्रभाव से लागू होगा.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ नीतियों को असंवैधानिक करार दिया

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पूर्व ट्रंप की टैरिफ नीतियों को असंवैधानिक करार दिया. ट्रंप ने इसे निराशाजनक बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में उनकी दलीलों को सही तरह से नहीं सुना गया. ट्रंप ने कहा कि उन्हें ऐसे निर्णय की उम्मीद नहीं थी.