अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कल ईरान के संबंध में राष्ट्र को करेंगे संबोधित
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन
लेविट ने आज सुबह एक्स पोस्ट पर लिखा, ''देखना न भूलें। कल रात 9 बजे
(पूर्वी समय 'ईटी') राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी
देने के लिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे।'' कैरोलिन की पोस्ट ऐसे समय पर आई
है जब ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बात चल रही है।
हालांकि ईरान ने इससे इनकार किया है। उसने यह जरूर माना है कि मध्यस्थों के
जरिये दोनों देशों के बीच संदेशों का आदान प्रदान हुआ है।















