वाराणसी, गंगोत्री से गंगासागर तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का
भगवा ध्वज फहराने पर मंगलवार को नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने श्री
काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से आरती उतार कर श्री बाबा विश्वनाथ और
मां गंगा का आभार जताया। पश्चिम बंगाल, असम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव
में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की
तस्वीर लेकर प्रतीक रूप से उनका अभिनंदन किया।
श्री काशी विश्वनाथ और मां
गंगा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सर्वांगीण
विकास की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले गंगा सेवक राजेश शुक्ला
ने कहा कि यह टीएमसी के 'भय' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति
विश्वास की जीत है। यह उन परिवारों के धैर्य की जीत है जिन्होंने हिंसा
सहते हुए भी कभी भगवा ध्वज का साथ नहीं छोड़ा।
हर कार्यकर्ता के लिए यह
गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में मां गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक,
आज हर जगह भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है। इस आयोजन में प्रमुख रूप
से अमृता सिंह, प्रवीण सिंह, कामिनी सिंह, सुरेश, सुरेंद्र अरोड़ा, अभिषेक
सिंह आदि भी जुड़े रहे।















