इस दिन ब्रिटिश संसद ने भारत विभाजन को दी थी मंजूरी
इतिहास के पन्नों में 18 जुलाई : इस दिन ब्रिटिश संसद ने भारत विभाजन को दी थी मंजूरी
देश-दुनिया
के इतिहास में 18 जुलाई की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की साक्षी रही है,
लेकिन भारतीय इतिहास में यह दिन विशेष रूप से भारत के विभाजन के कारण याद
किया जाता है। इसी दिन 18 जुलाई 1947 को ब्रिटिश संसद ने भारतीय स्वतंत्रता
अधिनियम पारित किया था। इस कानून ने ब्रिटिश शासन के अंत और भारत के
विभाजन का मार्ग प्रशस्त किया।
इससे पहले 03 जून 1947 को तत्कालीन
वायसराय लॉर्ड लुई माउंटबेटन ने भारत को दो स्वतंत्र राष्ट्र—भारत और
पाकिस्तान—में विभाजित करने की योजना पेश की थी, जिसे 'माउंटबेटन योजना' के
नाम से जाना जाता है। ब्रिटिश संसद द्वारा 18 जुलाई को इस प्रस्ताव को
कानूनी मंजूरी मिलने के बाद तय हुआ कि 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान और 15
अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र राष्ट्र बनेंगे।
हालांकि आजादी के साथ
देश को विभाजन की भी पीड़ा झेलनी पड़ी। विभाजन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा
भड़क उठी, जिसमें लाखों लोगों की जान गई और करीब 1.25 करोड़ लोग अपने घर
छोड़ने को मजबूर हुए। इसे मानव इतिहास के सबसे बड़े और दर्दनाक
जन-स्थानांतरणों में से एक माना जाता है।
भारत और पाकिस्तान की
सीमाएं तय करने के लिए रेडक्लिफ सीमा आयोग का गठन किया गया, जिसने पंजाब और
बंगाल का विभाजन किया। सीमाओं की घोषणा स्वतंत्रता के बाद की गई, जिससे
दोनों ओर बड़े पैमाने पर भ्रम और हिंसा की स्थिति पैदा हुई।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1290 - इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
1630 - स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
1743 - साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
1781 - ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
1857 - बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।
1872 - ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
1925 - हिटलर की आत्मकथा ‘माइन काम्फ’ का पहला संस्करण छपा।
1947 - भारतीय स्वाधीनता अधिनियम अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।
1951 - उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
1955 - परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।
1963 - सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।
1968 - कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना।
1973 - अफगानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।
1977 - वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1980 - भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।
1980 - टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
1985 - सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1994 - ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
1999 - विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन।
1999 - फिलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने आज़ाद किया।
2000 - रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
2002 - तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल।
2002 - डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।
2002 - सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।
2003 - वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
2004 - अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।
2005
- मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और
उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला
किया।
2007 - भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के
जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को
क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
2008 - भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
2010 - केरल के प्रोफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उनपर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले।
2012 - किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।
जन्म
1861 - कादम्बिनी गांगुली - भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फिजीशियन।
1918 - नेल्सन मंडेला - नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति।
1927 - मेहदी हसन - प्रसिद्ध गजल गायक।
1931 - भावानम वेंकटरामी रेड्डी - आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।
1935 - जयेन्द्र सरस्वती - कामकोटि पीठ, कांचीपुरम, तमिलनाडु के शंकराचार्य थे।
1946 - राजेश जोशी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1970 - अश्विनी वैष्णव - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा में अधिकारी रहे हैं।
1982 - प्रियंका चोपड़ा - हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1996 - स्मृति मंधाना - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।
निधन
1948 - पीरू सिंह - भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक।
1998 - अब्दुल हमीद कैसर - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
2011 - जगदीश प्रसाद - भारतीय शास्त्रीय गायक थे।
2012- राजेश खन्ना - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
2016 - मुबारक बेगम - हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।
2017 - अजित शंकर चौधरी - सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक थे।
2022 - भूपिंदर सिंह - भारतीय सिनेमा के ख्याति प्राप्त पार्श्वगायक और गजल गायक थे।














