शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा मौन व्रत
शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा मौन व्रत
पौड़ी गढ़वाल, जिला मुख्यालय में रविवार को कांग्रेस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में मौन व्रत कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ज्योतिषपीठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार का विरोध जताया गया।
रविवार को आयोजित मौन व्रत के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ज्योतिषपीठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ जानबूझकर दुर्व्यवहार किया गया। जिससे पूरे देशवासियों में नाराजगी बनी हुई है।
आरोप लगाया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ पुलिस द्वारा मारपीट की गई जोकि गौ हत्या के समान पाप है, इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। कहा कि यूपी की योगी की सरकार के किए गए इस कृत्य से सनातन धर्म संस्कृति को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से जल्द माफी मांगने की मांग की। कहा कि शंकराचार्य को ससम्मान त्रिवेणी में पवित्र स्नान करवाया जाए। इस मौके पर पार्टी के नगराध्यक्ष भरत रावत, अनिल कुमार, सुंदरलाल मुयाल, अनूप सिंह, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।















