मुंबई,   भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) ने अपने-अपने नगरसेवकों का ग्रुप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी तक पूरा नहीं की है। इसलिए प्रशासन ने मुंबई के मेयर का चुनाव फरवरी महीने तक के लिए टाल दिया है।

महापौर पदों का आरक्षण लॉटरी के माध्यम से तय कर दिए गए हैं। मुंबई का महापौर पद ओपन कटैगरी महिला घोषित किया गया है। मुंबई महापौर पद के आरक्षण की घोषणा होने के बाद 31 जनवरी को मतदान प्रक्रिया कराने का फ़ैसला किया गया था। नामांकन पत्र 27 जनवरी को भरे जाने की तैयारी प्रशासन ने की थी। लेकिन अब महापौर का चुनाव फरवरी में होने की संभावना है।

मुंबई के महापौर को लेकर सभी उत्सुक हैं। महायुति के भाजपा और शिंदे सेना 118 नगरसेवकों के साथ बहुमत में हैं। इसमें भाजपा के 89 और शिंदे सेना के 29 नगरसेवकों का समावेश है। हालांकि अभी दोनों दलों में महापौर को लेकर सहमति नहीं बन सकी है। इससे विलंब हो रहा है। 


दोनों दलों के नगरसेवकों का ग्रुप पंजीकरण प्रक्रिया भी अभी पूरी नहीं हुई है। इसलिए चुनाव आगे बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दावोस दौरे से रविवार को वापस मुंबई आने वाले हैं। इसके बाद दोनों दलों में सत्ता और मेयर को लेकर चर्चा होने वाली है।