भाजपा ने कांग्रेस पर सांप्रदायिक राजनीति करने का लगाया आरोप
नई दिल्ली, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं के प्रति नफरत रखती है और मुस्लिमों का पक्ष लेती है।
भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोमवार को एक्स पोस्ट में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अशोक गहलोत की बातों पर विश्वास किया जाए, तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी आज जीवित होतीं तो हिंदुओं से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए भाजपा पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश करतीं। यह बयान भाजपा के बारे में कम और कांग्रेस की राजनीतिक सोच को ज्यादा उजागर करती है।
मालवीय ने कहा कि भारत में लोकतंत्र आज मजबूत है तो वह कांग्रेस की कथित अधिनायकवादी प्रवृत्तियों की वजह से है। राजनीतिक विरोधियों को चुप कराने, असहमति को दबाने और सत्ता का उपयोग प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ करने की मानसिकता लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा रही है। भारत की सभ्यतागत विरासत, बहुलतावाद और लोकतांत्रिक परंपराएं ऐसी राजनीति के साथ मेल नहीं खातीं जो बहस के बजाय दमन में विश्वास रखती हो।
मालवीय ने कहा कि ऐसी सोच कारण कांग्रेस का लगातार घटता जनाधार उसकी नीतियों और भारत की सांस्कृतिक तथा लोकतांत्रिक आकांक्षाओं से बढ़ती दूरी का परिणाम है। कांग्रेस हमेशा से तुष्टीकरण, सेंसरशिप और कथित अधिनायकवादी राजनीति करती आई है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को जयपुर में एक पुरस्कार समारोह में गहलोत ने बयान दिया कि आज देश का माहौल बेहद खतरनाक है, ऐसा उन्होंने अपने 50 साल के सार्वजनिक जीवन में कभी नहीं देखा। अगर इंदिरा गांधी जैसी नेता आज जिंदा होतीं तो वह भाजपा जैसी पार्टी पर प्रतिबंध लगा देतीं।















