खूंटी,  तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया और झामुमो के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने बुधवार को रनिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मौके पर विधायक ने कहा कि बिरसा मुंडा की प्रतिमा न केवल हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, बल्कि नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का सशक्त माध्यम भी बनेगा। इससे क्षेत्र के लोगों में अपने महानायक के प्रति सम्मान और जागरूकता और मजबूत होगी।

हाेने कई योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन भी किया। इसके तहत रानिया प्रखंड में चार, तोरपा प्रखंड में चार एवं कर्रा प्रखंड में दो योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इन योजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

मौके पर झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।