रांची (RANCHI): झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया और समस्त देशवासियों को ‘पराक्रम दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.


बोस के आदर्शों का अनुसरण करने की अपील

राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए संदेश में कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन राष्ट्रभक्ति, अदम्य साहस और नेतृत्व के आदर्शों का अनुपम उदाहरण है. उन्होंने देशवासियों से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों का अनुसरण करने की अपील की.

विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना के पावन पर्व की भी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना के पावन पर्व की भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मां सरस्वती की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे और जीवन को ज्ञान एवं संस्कारों से आलोकित करती रहे.