खूंटी के उपायुक्त ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
खूंटी, खूंटी के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर उपायुक्त ने खूंटी जिले के समग्र विकास एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। जिला जनसंपर्क विभाग की ओर से गुरुवार काे जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन उपायुक्त को मिला।















