रांची (RANCHI): राजधानी रांची के डेजर्ट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राजधानी के लोग अब रियल फ्रूट से बने डेसेर्ट्स, आइस क्रीम और शेक्स का लुफ्त उठा सकेंगे। सोमवार को प्रीमियम फ्रोजन डेजर्ट ब्रांड स्नोबेरी इंडिया, ने मोराबादी स्थित अंतु चौक के पास बंसल लैंडमार्क परिसर में अपने पहले आउटलेट का भव्य शुभारंभ किया।आउटलेट का उद्घाटन रांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक सी.पी. सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, स्नोबेरी इंडिया की संचालिका रीना सिंह एवं माधुरी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
रांचीवासियों को अब विश्वस्तरीय फ्रोजन डेजर्ट का नया अनुभव मिलेगा:विधायक
इस अवसर पर विधायक सी.पी. सिंह ने स्नोबेरी इंडिया की गुणवत्ता और नवाचारी अवधारणा की सराहना करते हुए कहा कि रांचीवासियों को अब विश्वस्तरीय फ्रोजन डेजर्ट का नया अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से शहर के खाद्य एवं आतिथ्य क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि रांची तेजी से आधुनिक शहरी संस्कृति की ओर बढ़ रहा है और इस तरह के प्रतिष्ठान युवाओं तथा परिवारों के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं।
उच्च गुणवत्ता वाले फ्रोजन डेजर्ट का अनुभव
स्नोबेरी इंडिया की संचालिका रीना सिंह और माधुरी सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य रांचीवासियों को उच्च गुणवत्ता वाले फ्रोजन डेजर्ट और परिवारों के लिए बेहतर फूड एक्सपीरियंस उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि आउटलेट में ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विविध फ्लेवर और प्रीमियम डेजर्ट का स्वाद मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में शामिल गणमान्य
उद्घाटन समारोह में वार्ड पार्षद अमित मुंडा, पार्षद सुनील यादव ‘मामा’, पूर्व पार्षद डॉ. राजेश गुप्ता ‘छोटू’, झामुमो नेता अंतु तिर्की, डॉ. हेमलाल मेहता, पुरुषोत्तम श्रीवास्तव, मनोज प्रसाद, अमित श्रीवास्तव समेत शहर के कई गणमान्य नागरिक, व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता, फूड ब्लॉगर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विशेष लॉन्च ऑफर, ग्राहक सहभागिता गतिविधियां और मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया।














