खूबसूरती में चार चांद लगा देगी ऐसी राजस्थानी रखड़ी
गोल्ड प्लेटेड डबल लेयर राजस्थानी कुंदन रखड़ी अगर आपके घर पर कोई खास शादी है या आप किसी फंक्शन में जा रही हैं, तो
साड़ी, लहंगा या किसी भी ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ आप नेकलेस, इयररिंग के
साथ-साथ इस तरह की गोल्ड प्लेटेड डबल लेयर राजस्थानी कुंदन रखड़ी को शामिल
कर सकती हैं। कुंदन माथा पट्टी रखड़ी डिजाइन अगर आपको एक से एक ज्वेलरी पहनना
बहुत पसंद है, तो अब आप एक जैसी ज्वेलरी पहनने के बजाय राजस्थानी ज्वैलरी
शामिल कर सकती हैं। राजस्थानी ज्वैलरी में आप कुंदन माथा पट्टी रखड़ी डिजाइन
को माथे पर लगाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं और अपने
ट्रेडिशनल लुक को भीड़ से हटकर बना सकती हैं। मुगल इंस्पायर्ड शीशपट्टी रखड़ी डिजाइन अधिकतर महिलाओं को
राजस्थानी रखड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। अगर आप भी राजस्थानी रखड़ी की एक
से एक डिजाइन ट्राई करती रहती हैं, तो अब आपके लिए मुगल इंस्पायर्ड
शीशपट्टी रखड़ी डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप माथे पर लगाकर
अपने पुरे ट्रेडिशनल लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। गोल्ड प्लेटेड आर्टिफिशल स्टोन वर्क रखड़ी अपने इस खास ट्रेडिशनल लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप ज्वेलरी में मांग टीका शामिल करने के बजाय आर्टिफिशल स्टोन वर्क रखड़ी शामिल कर सकती हैं। यह आपको भीड़ से हटकर और
डिफरेंट लुक देने में काफी मदद करेगी। इस तरह की रखड़ी इन दिनों काफी
ट्रेंड में है, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। फ्लोरल पैटर्न कुंदन रखड़ी सेट अगर आप भी शादी के दौरान अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ज्वेलरी शामिल करती हैं, तो किसी भी फंक्शन में लहंगे के साथ आप फ्लोरल पैटर्न कुंदन रखड़ी सेट को शामिल कर सकती हैं।















