रांची:   खूबसूरत द‍िखने की चाहत रखते हैं और इसके ल‍िए कई तरह के पैंतरे अपनाते हैं। म‍ह‍िलाएं और लड़कि‍यां महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करती हैं। हालांक‍ि इससे भी कोई खास फर्क देखने को नहीं म‍िलता है। इन द‍िना हर काेई क‍ोर‍ियन स्‍टार जैसी स्‍क‍िन पाना चाहता है, लेक‍िन अच्छी स्किन जल्दबाजी से नहीं मिलती है। असली निखार धीरे-धीरे आता है, जब आप अपनी स्किन को समझकर और प्यार से ट्रीट करती हैं। यही वजह है कि कोरियन ब्यूटी ट्रेंड सालों से लोगों को पसंद आ रहा है।


हार्टलीफ 

अगर आपकी स्किन जरा सी धूप, धूल या थकान से रेड हो जाती है या स्‍क‍िन में जलन महसूस होती है, तो हार्टलीफ आपके लिए बेस्ट रहेगा। ये हमारी स्‍क‍िन को अंदर से र‍ि‍पेयर करता है। हार्टलीफ बिना चिपचिपाहट के स्किन को कूल करता है और पोर्स को ब्लॉक भी नहीं करता है।


राइस एक्सट्रैक्ट

कोरियन स्किन केयर ने इसे और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना सिखाया है। राइस एक्सट्रैक्ट स्किन को धीरे-धीरे साफ और स्मूद बनाता है। ये स्किन पर नेचुरल चमक लाता है। इंड‍ियन स्किन टोन पर ये बहुत अच्छे से काम करता है और स्किन को फ्रेश लुक देता है।


मगवॉर्ट

अगर आपकी स्‍क‍िन कभी ऑयली तो कभी बहुत ज्‍यादा ड्राई हो जाती है,मगवॉर्ट आपकी स्‍क‍िन के ल‍िए बेस्‍ट है। ये स्‍क‍िन की सूजन को कम करता है। इसका असर भले ही धीरे-धीरे द‍िखता है लेक‍िन इससे स्‍क‍िन बहुत ही बैलेंस्‍ड नजर आती है।


क्यों जरूरी हैं ये इंग्रीडिएंट्स?

आजकल लोगों को समझ आने लगा है क‍ि हमारी स्‍क‍िन को नेचुरल चीजों की जरूरत होती है। कोरियन स्किनकेयर स्किन को ठीक करने की जगह उसे सही तरीके से काम करना सिखाता है। ये इंग्रीडिएंट्स स्किन को हाइड्रेट करते हैं, पोषण देते हैं और नेचुरल ग्‍लो लाने का काम करते हैं।

तो अगर आप भी कोर‍ियन स्‍टार जैसी शीशे वाली स्‍क‍िन पाना चाहती हैं तो ये इंग्रीड‍िएंट्स आपके काम आ सकती हैं। हालांक‍ि, इन सब का इस्‍तेमाल करने से पहले आपको पैच टेस्‍ट जरूर करना चाह‍िए।