रक्तांचल सीजन थ्री के प्रमोशन के लिए आये कलाकारों ने विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन
वाराणसी, वाराणसी में गुरुवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में
रक्तांचल वेब सीरीज के कलाकारों निकितिन धीर और क्रांति प्रकाश झा ने
दर्शन- पूजन किया। वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए कलाकारों निकितिन धीर और
क्रांति प्रकाश झा ने पूजन कर विश्वनाथ मंदिर से बाहर निकलते हुए अपने फैंस
के साथ पिक्चर फोटो खिंचवाई और वेब सीरीज के सीजन थ्री को देखने के लिए
कहा।
कलाकारों निकितिन धीर और क्रांति प्रकाश झा ने कहा कि
रक्तांचल वेब सीरीज का सीजन थ्री आ रहा है। अभी तक दो सीजन में दर्शकों ने
पूर्वांचल में ठेके के वर्चस्व को लेकर हुए दो गैंगों की लड़ाई देखी है।
दर्शकों ने दो सीजन बहुत पसंद भी किया है। सीजन थ्री में दोनों गैंग की
राजनीतिक पकड़ के लिए परिस्पर्धा और नए- नए खुलासे देखने को मिलेंगे,जिससे
रक्तांचल सीजन थ्री को देखने में रोचकता बनी रहेगी।
बता दें कि
रक्तांचल वेब सीरीज को ऋतम श्रीवास्तव ने निर्देशित किया है। इसकी कहानी
सिद्धार्थ मिश्रा ने लिखी है। जार मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस सीज़न
में क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर के अलावा करण पटेल, माही गिल, राजेश
कुमार और विक्रम कोचर प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।















