गुवाहाटी, गुवाहाटी महानगर के बाहरी इलाका सोनापुर में पुलिस के
साथ हुए मुठभेड़ में दो वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया
कि सोनापुर पुलिस की एक टीम वाहन चोरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया।
जिस दौरान पुलिस को गोली चलानी पड़ी। थाना क्षेत्र के मारकदला इलाके में
आज तड़के हुए मुठभेड़ में सैफुल आलम लश्कर और बाबू सिंह मारा गया।
मृत
सैफुल आलम कछार और बाबुल सिंह मणिपुर इंफाल का रहने वाला था। गुवाहाटी के
पान बाजार समीप से टाटा एसी (एएस-01केसी3128) वाहन चोरी करने की कोशिश के
दौरान पानबाजार पुलिस ने दोनों चोर का पीछा किया। दोनों चोर पानबाजार से
आमसिंह जोराबाट होते हुए दिगारू सोनापुर की ओर भागने की कोशिश की। सोनापुर
पुलिस भाग रहे चोरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस
को देख दोनों चोरों ने पुलिस पर गोली चला दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस को
भी गोली चलानी पड़ी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो
पिस्टल और कई मोबाइल फोन बरामद किया है। हालांकि दोनों चोरों का अन्य एक
साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने
बताया कि मुठभेड़ में मारे गए सैफुल इस्लाम लस्कर वाहन चोरों का
मास्टरमाइंड था । दोनों शवों को सोनापुर चिकित्सालय में रखा गया है। फरार
चोर की पुलिस तलाश कर रही है । पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर
मामले की जांच कर रही है।















