कुत्ते के हमले से महिला घायल, मालिक पर केस दर्ज
शिमला, शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में एक महिला पर कुत्ते
के हमले का मामला सामने आया है। इसमें पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ
केस दर्ज किया है। यह मामला थाना सुन्नी में पंजीकृत किया गया।
महिला
निट्टू, पत्नी चेत राम, निवासी गांव व डाकघर जलोग ने पुलिस को दी शिकायत
में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट पर वह अपनी दुकान से
बाजार की ओर जा रही थीं। जब वह एटीएम के पास पहुंचीं, तभी सामने से
पुष्पेन्द्र अपने कुत्ते के साथ आ रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कुत्ते ने
उन पर अचानक हमला कर दिया और उनके हाथ पर काट लिया, जिससे उन्हें गहरी
चोटें आईं।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुत्ते के मालिक ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की और जानबूझकर हमला होने दिया।
पुलिस
के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 291
के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जो पहले आईपीसी की धारा 289 के तहत आता था।
पुलिस पोस्ट जलोग के मुख्य आरक्षी तिलक राज को मामले की जांच सौंपी गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।















