शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
नई
दिल्ली, घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के
दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की
शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों
के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स
और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। सुबह 10 बजे
तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.17 प्रतिशत और निफ्टी 0.65 प्रतिशत
की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।
आज प्रातः 10 बजे तक का
कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ट्रेंट
लिमिटेड, विप्रो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया और टेक महिंद्रा के
शेयर 4.06 प्रतिशत से लेकर 1.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे
थे। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मैक्स हेल्थकेयर,
इंटरग्लोब एवियशन और सन फार्मास्युटिकल्स के शेयर 1.42 प्रतिशत से लेकर
1.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
अभी
तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,765 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो
रही थी। इनमें से 1,176 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे
थे, जबकि 1,589 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी
तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे
निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में
कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 17 शेयर हरे
निशान में और 33 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई
का सेंसेक्स आज 157.98 अंक की मजबूती के साथ 73,477.53 अंक के स्तर पर
खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने
लगा। खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स उछल कर 73,588.75 अंक तक पहुंचा। वहीं
बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 72,790.49 अंक के स्तर तक गोता भी लगाया।
बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने
के बाद सेंसेक्स 518.10 अंक की कमजोरी के साथ 72,801.45 अंक के स्तर पर
कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 67.20
अंक की छलांग लगा कर 22,780.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।
बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो जाने के कारण
इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी उछल
कर 22,798.25 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर यह सूचकांक
22,561.90 अंक के स्तर तक गिर भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और
बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 148.65 अंक
की गिरावट के साथ 22,564.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके
पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 185.23 अंक
यानी 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73,319.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं निफ्टी ने 33.70 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की उछाल के साथ 22,713.10 अंक
के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।















