हुंडई की कारें हो जाएंगी महंगी, सितंबर से एक फीसदी तक बढ़ेंगी कीमतें
नई
दिल्ली, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) अपने सभी
मॉडलों और वेरिएंट्स के वाहनों की कीमतों में सिंतबर से एक फीसदी तक की
बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। यह वृद्धि बढ़ती इनपुट लागत, महंगे कच्चे
माल, परिचालन खर्चों तथा भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं की वजह से की
जा रही है।
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को रेगुलेटरी फाइलिंग में
दी सूचना में बताया कि हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) लागत संबंधी
दबाव कम करने के लिए सितंबर से अपने वाहनों की कीमतों में 1 फीसदी तक की
बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी की
मात्रा मॉडल और संस्करण के हिसाब से अलग-अलग होगी।
हुंडई ने कहा कि
कंपनी लागत को सुधार करने और बढ़ी हुई लागत का असर ग्राहकों पर कम से कम
रखने की लगातार कोशिश कर रही है। हालांकि, लगातार बने कीमतों पर प्रेशर के
कारण सितंबर, 2026 से यह मामूली कीमत में बदलाव करना जरूरी हो गया है।
कंपनी ने बताया कि वह बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद वहन करने के लिए हरसंभव
प्रयास कर रही है, ताकि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम हो।
उल्लेखनीय
है कि कंपनी की वाहन श्रृंखला में शुरुआती मॉडल ग्रैंड आई10 निओस से लेकर
इलेक्ट्रिक एसयूवी आयोनिक 5 तक शामिल हैं। इनकी कीमतें करीब 5.6 लाख से
55.7 लाख रुपये के बीच हैं।













