अररिया  समाहरणालय के परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन के जनता दरबार में 39 फरियादियों की फरियाद सुनी गई। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में भूमि नामांतरण, भूमि मापी, निजी एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, जमाबंदी, बासगीत पर्चा निर्गत करने, बंदोबस्ती भूमि विवाद, गैस कनेक्शन ट्रांसफर, आधार कार्ड में नाम सुधार, होमगार्ड सेवा से संबंधित शिकायत, विद्युत दुर्घटना में सहायता राशि, न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन सहित विभिन्न राजस्व एवं जनकल्याण योजनाओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई।