रसोई गैस की किल्लत को लेकर फूटा कांग्रेस का गुस्सा,प्रधानमंत्री का किया गया पुतला दहन
अररिया देशभर
में रसोई गैस की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस
कार्यकर्ताओं ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी और
अखिल भारतीय कांग्रेस कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर जिले के सभी प्रखंडों
और नगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया।इस दौरान
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार और उसकी नीतियों
के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।फारबिसगंज स्टेशन चौक पर प्रखंड और नगर कांग्रेस
कमिटी की ओर से आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन किया
गया।कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव
और अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू ने की।
मौके
पर मौजूद स्थानीय विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि केंद्र सरकार एक ओर गैस
किल्लत नहीं होने का दावा कर रही है,वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ता गैस किल्लत
से परेशान हैं।गैस एजेंसी संचालक किल्लत दिखाकर खुलेआम कालाबाजारी कर रहे
हैं और उस पर किसी तरह का प्रशासन का कोई लगाम नहीं है।केंद्र की सरकार आम
उपभोक्ताओं के आवश्यकताओं को नजरअंदाज कर अन्य राज्यों में हो रहे चुनाव
कार्यों और प्रचार में व्यस्त हैं।
मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष
शाद अहमद,फारबिसगंज पर्यवेक्षक भोला शंकर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल
कुमार सिन्हा,विधायक मनोज विश्वास,युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव करण कुमार
पप्पू,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, मनोज कुमार जायसवाल,कंचन
विश्वास मासूम अंसारी,कफिल अंसारी, अमन रजा,दिलकश राज अब्दुल कैश,गौरव
गुप्ता ल,निशांत जयसवाल,मो. जाफ़िल,सैयद नासिर हुसैन,मो. सज्जाद,मो.असफाक,
शशि मोहन ठाकुर,शंकर शाह,रामदेव यादव,डोमी ऋषिदेव, ज्ञानानंद ऋषिदेव,अमन
कुमार,मुजीब, शाहिद अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।















