आसनसोल के गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सर्वानी सिंह की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल्टी, बाराबनी सहित आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा।
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि बंगाल में अब ऐसी सरकार बनी है, जो विकास और आम लोगों के हित में काम करना चाहती है। लेकिन विपक्ष सरकार को काम करने से रोकने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि फुटपाथ पर अवैध कब्जा हटाने या अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करने पर सरकार को मानवता का हवाला देकर घेरने की कोशिश की जाती है।
राजनाथ सिंह ने गुणवत्ता, समय पर आपूर्ति और बेहतर रखरखाव एवं मरम्मत सेवाओं को रक्षा उत्पादन की सफलता के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों में स्वदेशी रक्षा उत्पादों का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, जो देश के रक्षा उद्योग की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।
अलीपुरद्वार-1 ब्लॉक के पूर्व कठलबाड़ी ग्राम पंचायत के गारारजोत गांव में शिलतोर्षा नदी के चर की जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। आदिवासियों का एक समूह जमीन पर घर बनाने के उद्देश्य से पहुंचा था, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
बिमल गुरुंग ने कहा कि समाधान में समय लग सकता है, लेकिन उनकी पार्टी स्थायी समाधान चाहती है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सात अक्टूबर को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।
अन्नपूर्णा भंडार योजना के लाभ मिलने की खुशी में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए रविवार को पुरशुड़ा विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की विशाल धन्यवाद रैली निकाली गई। रैली तिलकचक से आठघरा तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
सायोनी घोष ने कालाइकुंडा, हाशिमारा, मालदा, बालुरघाट और पुरुलिया हवाई अड्डों को वर्ष 2028 तक पूरी तरह परिचालन में लाने के लिए समयबद्ध योजना बनाने की बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण और अन्य जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कर्सियांग और कालिम्पोंग समेत पहाड़ी इलाकों की लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक समस्या के स्थायी समाधान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। सिलीगुड़ी के पास सुकना स्थित एक रिसॉर्ट में शुरू हुई इस बैठक में केंद्र व राज्य सरकार
दरअसल, नवंबर 2024 में राज्यभर में उस समय हड़कंप मच गया था, जब स्कूली छात्रों के लिए सरकार की ओर से दिए जाने वाले टैब की राशि छात्रों के बैंक खातों के बजाय दूसरे खातों में जाने के मामले सामने आए थे। मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर, वैष्णवनगर और हबीबपुर सहित कई इलाकों के स्कूलों पर भी टैब की राशि में कथित अनियमितता के आरोप लगे थे।
सेल-इस्को स्टील प्लांट (आइएसपी) बर्नपुर में ट्रेड यूनियन चुनाव की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है। केंद्रीय श्रम विभाग ने यूनियनों की सदस्यता सत्यापन और गुप्त मतदान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 27 अगस्त 2026 को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
रामपुरहाट के महकमा शासक, एसडीपीओ, दमकल विभाग के अधिकारी और तारापीठ थाने के प्रभारी अधिकारी समेत प्रशासन की विशेष टीम ने होटल और लॉज का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इस दौरान अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास मार्ग और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
कोलकाता में आज हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार महानगर में दिन के दौरान उमस बनी रह सकती है। कोलकाता के लिए जारी जिला पूर्वानुमान में शनिवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई गई है।
पश्चिम बंगाल में लोगों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए सौ अमृत फार्मेसी खोली जाएंगी। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन मिनीरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे श्रमिक सम्राट हांड़ी ने बताया कि सम्राट हांड़ी, विशु दास, मिलन प्रधान, किशन हांड़ी और दीपक बाउरी समेत पांच श्रमिक पिछले करीब आठ वर्षों से प्लांट में काम कर रहे थे। उन्हें प्रतिमाह महज एक हजार 500 से दो हजार रुपये के आसपास वेतन मिलता था। आरोप है
दौरे के दूसरे दिन, शुक्रवार को गृह मंत्री सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के फ्रंटियर हेडक्वार्टर रानीडांगा में कई बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वहीं दोपहर का भोजन करेंगे। साथ ही भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
यादवपुर विश्वविद्यालय की अशांति में भाजपा सीधे हस्तक्षेप नहीं करेगी, यह बात शमीक भट्टाचार्य ने स्पष्ट की। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को भाजपा का छात्र संगठन मानने से भी इनकार किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि परिसर में यदि कोई संगठन पाशविक शक्ति का प्रदर्शन करता है तो स्थानीय विधायक वहां हस्तक्षेप कर सकते हैं।
जिले में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। सबंग प्रखंड की सभी 13 ग्राम पंचायतें बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। केलेघाई और सुवर्णरेखा नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित लोगों से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने चाय उद्योग के मालिकों एवं प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में चाय बागान श्रमिकों के कल्याण, उनकी सुविधाओं तथा राज्य के चाय उद्योग के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर बुधवार को श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष सुमन घोष ने राज्य सरकार के शुरुआती 100 दिनों के कामकाज का ब्यौरा पेश करते हुए सरकार की विभिन्न उपलब्धियां गिनाईं।
जिले के नवग्राम थाना अंतर्गत पलसंडा मोड़ इलाके में मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी जमीन पर बने 100 से अधिक कथित ‘अवैध’ निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी की मदद से एक के बाद एक निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
एटीसी भवन से ही विमानों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाता है। इसलिए आग की खबर फैलते ही हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, हवाईअड्डा प्रबंधन के अनुसार आग से विमान परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।
बीरभूम के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ स्थित होटल ‘विदेशिनी’ में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के बाद अब सवाल सिर्फ होटल प्रबंधन की लापरवाही तक सीमित नहीं हैं। इस हादसे ने पश्चिम बंगाल सरकार के दमकल विभाग की कार्यप्रणाली और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हुई लगातार बारिश ने हालात को और गंभीर बना दिया। शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि रेलपार क्षेत्र में कई घरों में पानी घुसने की सूचना मिली है। बर्नपुर सहित अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर जलजमाव के कारण आवागमन बाधित रहा, जिससे आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता के बीच मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न मार्गों पर बस सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए यात्रियों की सुविधा, समयबद्ध सेवा तथा सेवा की गुणवत्ता में सुधार के उपायों पर चर्चा हुई।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से तथा पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के पास बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मौसम तंत्र के प्रभाव से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के सामने स्थित एक होटल में आज तड़के लगी आग में कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और अन्य कई लोग झुलस गए । इन लोगों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।झुलसे लोगों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
राष्ट्रगान के कथित अपमान के विरोध में रविवार शाम को रिषड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से प्रतिवाद रैली निकाली गई। भाजयुमो श्रीरामपुर मंडल चार और पांच के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई इस रैली के दौरान ‘राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएस रोड रिषड़ा के प्रमुख और व्यस्त इलाकों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद सड़क किनारे कूड़ा जमा रहना और समय पर सफाई नहीं होना नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
जिले के इंदस थाना क्षेत्र के करिशुंडा गांव स्थित एक घर में घुसकर पिता-पुत्र की कथित तौर पर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक स्थानीय भाजपा नेता भी शामिल बताया जा रहा है। सभी आरोपितों को रविवार को विष्णुपुर महकमा अदालत में पेश किया गया।
पश्चिम बंगाल में केंद्र की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के लागू होने की औपचारिक शुरुआत रविवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम से हुई। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कोलकाता स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय केशव भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने सुबह करीब साढ़े सात बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का उद्घोष किया और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं, उत्तर बंगाल के मिनी सचिवालय ‘उत्तरकन्या’ में पहली बार उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रामाणिक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
परेड के बाद कुल 12 झांकियां प्रदर्शित की गईं। इनमें श्यामाप्रसाद मुखर्जी की झांकी प्रमुख रही। इसके अलावा अन्नामृत, कन्यारत्न और अन्नपूर्णा योजनाओं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दुर्गाशक्ति वाहिनी, कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम सहित विभिन्न विभागों और योजनाओं की झांकियां दिखाई गईं।
पोर्ट प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ध्वजस्तंभ पर 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। इससे ऐतिहासिक बंदरगाह परिसर में तिरंगा एक नए प्रमुख स्थल के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि यह पहल ‘हर घर तिरंगा’ की भावना के अनुरूप राष्ट्रीय गौरव, एकता और विकसित भारत के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस की पहल पर बुधवार को रवींद्र भवन में बाल विवाह रोकथाम, साइबर ठगी से बचाव तथा महिला सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों, विद्यालय के प्रधान शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विभिन्न अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
उन्होंने बताया कि गुरुवार तक जुलाई महीने तक प्राप्त आवेदनों के सत्यापन का काम पूरा होने की संभावना है। अगले महीने से लाभार्थियों को प्रत्येक महीने के दूसरे सप्ताह में योजना की राशि मिल जाएगी। इसके साथ ही एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिन महिलाओं की मासिक आय 10 हजार रुपये से अधिक है, उन्हें अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलेगी।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद नगेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अनंत महाराज ने भारत की स्वतंत्रता में नेताजी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘देशद्रोही’ तक कहा था। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों समेत विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हैं।
कार्यशाला में पूर्व मेदिनीपुर के जिला पुलिस अधीक्षक अंशुमान साहा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्यामल कुमार, डीएसपी डीईबी सुमन कुमार जयसवाल, इंटरनेशनल जस्टिस मिशन के संभागीय प्रमुख पापन मंडल, काजला जनकल्याण समिति के निदेशक स्वपन मंडल, अधिवक्ता पियाली मुखर्जी सहित जिले के प्रत्येक थाने के बाल मित्र पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
11 अगस्त 1908 को मेदिनीपुर के वीर क्रांतिकारी खुदीराम बोस को बिहार के मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारागार में फांसी दी गई थी। स्वतंत्रता के बाद मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारागार का नामकरण शहीद खुदीराम बोस के नाम पर किया गया। प्रत्येक वर्ष 11 अगस्त को भोर चार बजकर 20 मिनट पर वहां शहीद को श्रद्धांजलि देने की परंपरा है।




















































