जेवीएम श्यामली में 11 वीं की प्रवेश परीक्षा संपन्न
रांची, जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) श्यामली में शैक्षणिक
सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11 वीं में नामांकन के लिए गुरुवार को द्वितीय
चरण (फेज-2) की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।
विद्यालय प्रबंधन ने
जारी प्रेस विज्ञप्ति करते हुए बताया कि परीक्षा परिणाम 04 अप्रैल को
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके पूर्व 16 मार्च को आयोजित
प्रथम चरण (फेज-1) की परीक्षा में भी सीबीएसई बोर्ड के करीब 2000
विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जो विद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को
दर्शाता है।
प्रभारी प्राचार्य बीएन झा ने परीक्षा के सफल संचालन
पर संतोष जताते हुए कहा कि जेवीएम केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि
प्रतिभाओं को निखारने का मंच है। वहीं उप-प्राचार्या अनुपमा श्रीवास्तव ने
इसे विद्यार्थियों के सपनों की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम बताया।
विद्यालय
प्रबंधन की ओर से आयोजित इस परीक्षा में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय
के लिए आईसीएसई, झारखंड बोर्ड सहित देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 1500
छात्र-छात्राएं शामिल हुए।















