पुण्यतिथि पर रवीन्द्रनाथ ठाकुर को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में दी श्रद्धांजलि
शकोलकाता, विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार और दार्शनिक गुरुदेव
रवीन्द्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर
में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। 22 श्रावण के मौके पर आयोजित
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष रथीन्द्र
बोस के साथ गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें
श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी सोमेंद्र दास
भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा परिसर में गुरुदेव के
साहित्य, उनके विचारों और बंगाली समाज तथा भारतीय संस्कृति पर उनके व्यापक
प्रभाव को याद किया गया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ मिलकर
कविगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस
मौके पर विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि आज गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की पुण्यतिथि है। गुरुदेव ने
बांग्ला भाषा और साहित्य को विश्व पटल पर सम्मान दिलवाया है। उनकी दूर
दृष्टि ने बांग्ला साहित्य और संस्कृति को हमेशा धनी किया है।
22
श्रावण बंगाली समाज के लिए भावनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण दिन है। इसी
दिन गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ था। उनकी रचनाओं ने न केवल
बंगाल, बल्कि पूरे भारत की सांस्कृतिक चेतना को गहराई से प्रभावित किया।
गुरुदेव
को भारतीय साहित्य के सबसे महान व्यक्तित्वों में गिना जाता है। वर्ष 1913
में उन्हें साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी
कृति ‘गीतांजलि’ ने भारतीय साहित्य को विश्व पटल पर विशेष पहचान दिलाई।
विधानसभा
परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में इसी व्यापक योगदान को याद
करते हुए गुरुदेव के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री शुभेंदु
अधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष रथीन्द्र बोस ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित
कर श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि 22 श्रावण के अवसर पर हर वर्ष बंगाल में रवीन्द्रनाथ ठाकुर को अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से याद किया जाता है।















