कोलकाता,  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोक आस्था के पवित्र महापर्व चैती छठ पूजा के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ममता बनर्जी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “लोक आस्था के पवित्र महापर्व, चैती छठ पूजा के अवसर पर बंगाल के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।”

उन्होंने इस अवसर पर लोगों के सुख, समृद्धि और मंगलकामना की भी प्रार्थना की है।