आसनसोल में कांग्रेस का महिला शक्ति प्रदर्शन
पश्चिम
बर्दवान, आसनसोल के गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस पार्टी
कार्यालय में रविवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सर्वानी सिंह की
मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल्टी,
बाराबनी सहित आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में
महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा।
इस मौके पर सर्वानी सिंह ने कहा
कि आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में महिलाओं
का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण संकेत है। उन्होंने
बताया कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से मौमिता सेनगुप्ता ने तृणमूल कांग्रेस
छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया। उनके साथ बड़ी संख्या में
महिलाएं भी कांग्रेस में शामिल हुईं।
वहीं बाराबनी विधानसभा क्षेत्र
से अर्चना कुमारी के नेतृत्व में भी कई महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता
ग्रहण की। इसके अलावा मिठु सिंह के नेतृत्व में भी कई महिलाओं ने कांग्रेस
का दामन थामा।
सर्वानी सिंह ने दावा किया कि महिलाओं के इस तरह बड़ी
संख्या में कांग्रेस में शामिल होने से स्पष्ट है कि बंगाल में, खासकर
आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार मजबूत हो रहा है। उन्होंने
कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी को और मजबूत करने के लिए संगठन स्तर पर
लगातार काम किया जाएगा।














