म्यूल एकाउंट से खाते में आए 1.30 लाख निकाले, आईटी एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर, शहर के निकटवर्ती डांगियावास थाना क्षेत्र में रहने
वाले एक युवक के बैंक खाते में 1.30 लाख आए। उसके यह रकम म्यूल एकाउंट के
जरिए पहुंची। पुलिस ने अब आरोपी को नामजद कर आईटी एक्ट में केस दर्ज किया
है।
डांगियावास थाने के एएसआई ईश्वरसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई।
इसमें बताया गया कि राइको का बास दइकड़ा डांगियावास निवासी भवानी सिंह के
म्यूल एकाउंट में 1.30 लाख रूपए प्राप्त होने की जानकारी मिली। साथ ही इसने
म्यूल एकाउंट की रकम की निकासी की। इस पर अब उसके खिलाफ मामला दर्ज किया
गया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।












