चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 आरएएस और 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले
जयपुर, राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज
संस्थाओं के आम चुनावों से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया
है। कार्मिक विभाग की ओर से देर रात जारी तबादला आदेशों में 53 आरएएस और
40 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चुनावी तैयारियों
के बीच इतने बड़े स्तर पर हुए प्रशासनिक बदलाव को अहम माना जा रहा है। इससे
पहले भी करीब सात दिन पहले सरकार ने 183 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए
थे।
सरकार ने नए पदों पर नियुक्त किए गए अधिकारियों को तत्काल
प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। 53 आरएएस अधिकारियों की
सूची में राजस्थान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
अजमेर के सचिव और राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल के सचिव सहित कई जिलों
के अतिरिक्त जिला कलेक्टर और सहायक कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को बदला गया
है।
कालूराम को राजस्थान विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार, कैलाश
चंद्र शर्मा को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर का सचिव और महावीर सिंह-2 को
राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल का सचिव बनाया गया है। वहीं वीरेंद्र
सिंह यादव को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त निदेशक
अनुसूचित जाति उपयोजना मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम
में डॉ. प्रीति सिंह पंवार को अल्पसंख्यक मामलात विभाग में उप निदेशक, डॉ.
राकेश कुमार मीणा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त
निदेशक छात्रवृत्ति एवं छात्रावास, अशोक कुमार को राजस्थान आवासन मंडल में
उप सचिव तथा मुकेश चौधरी-1 को एचसीएम रीपा जयपुर में उप निदेशक लगाया गया
है।
पंकज कुमार और रामकिशोर मीणा-2 को सामान्य प्रशासन विभाग में प्रोटोकॉल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलों
में भी प्रशासनिक बदलाव किया गया है। रेखा यादव को बांदीकुई में सहायक
कलेक्टर, संजीव कुमार खेदड़ को दौसा में सहायक कलेक्टर मुख्यालय और मनस्वी
नरेश को निवाई में सहायक कलेक्टर लगाया गया है। राजेश जोशी को अतिरिक्त
जिला कलेक्टर कोटा, अनिल कुमार-2 को अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर, जगदीश
प्रसाद गौड़ को अतिरिक्त जिला कलेक्टर करौली, योगेश कुमार डागुर को
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अलवर, अश्विन के. पंवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर
सतर्कता श्रीगंगानगर, लाखन सिंह गुर्जर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर कुचामन
सिटी और देवेंद्र सिंह परमार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर डीग की जिम्मेदारी
सौंपी गई है।
वहीं आशु चौधरी, रंजीता गौतम और सुरेश कुमार राव को आगामी आदेशों तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है।
सरकार
ने 40 आईएएस अधिकारियों की भी तबादला और पदस्थापन सूची जारी की है। इनमें
20 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जबकि 13 नए प्रशिक्षु अधिकारियों और
सात पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई
हैं।
नए प्रशिक्षु अधिकारियों को विभिन्न जिलों में जिला निर्वाचन
अधिकारी कार्यालय से संबद्ध करते हुए प्रशासनिक एवं चुनावी जिम्मेदारियों
से जोड़ा गया है।
इनमें अदिति को अलवर, सृष्टि डबास को कोटा,
ऐश्वर्यम प्रजापत को खैरथल, मेधा आनंद को भीलवाड़ा, स्वाति को बीकानेर,
राजपूत नेहा को अजमेर, मोहन लाल को जोधपुर, स्वींद्र मेघवाल को
चित्तौड़गढ़, चौधरी बिरजू को पाली, अदिति यादव को उदयपुर, मृणाल कुमार को
जयपुर, आराधना चौहान को गंगानगर, रोहित वर्मा को जैसलमेर और भानू शर्मा को
भरतपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।














