सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर लगाया घोटाले की साजिश का आरोप
नई
दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आआप) के नेता एवं दिल्ली के
पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) की सरकार पर घोटाले की साजिश का आरोप लगाया है। भारद्वाज का कहना
है कि सरकार की योजना गरीबों के लिए सस्ता चावल खरीद उसे आगे बेचकर कमाने
की थी।
सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर साझा एक वीडियो में दावा किया कि
दिल्ली सरकार और असम की एक संस्था ने मिलकर फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
(एफसीआई) से सब्सिडी वाला चावल हासिल कर उसे निजी हाथों में बेचने की
सुनियोजित योजना बनाई थी।
उन्होंनेे कहा कि इस योजना के तहत दिल्ली
के गरीबों के बीच बांटने के नाम पर एफसीआई से हर सप्ताह 31 हजार मीट्रिक
टन रियायती चावल की मांग की गई थी। आरोप है कि यह भारी-भरकम चावल दिल्ली के
किसी भी जरूरतमंद नागरिक तक पहुंचने के बजाय सीधे हरियाणा की एक निजी
कंपनी को भारी मुनाफे पर बेचा जानाा था।
भारद्वाज ने आंकड़ों का
हवाला देते हुए बताया कि इस फर्जीवाड़े से हर सप्ताह लगभग 143 करोड़ रुपये
के घोटाले का खाका तैयार किया गया था। यदि यह तंत्र लगातार 3 वर्षों तक
सक्रिय रहता, तो यह कुल 22 हजार करोड़ रुपये का एक विशाल संस्थागत घोटाला
साबित होता।















