इतिहास के पन्नों में 23 मार्च : शहीदी दिवस के रूप में याद किया जाता है यह ऐतिहासिक दिन

देश और दुनिया के इतिहास में 23 मार्च की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जानी जाती है, लेकिन भारत के लिए यह दिन सबसे ज्यादा शहीदी दिवस के रूप में याद किया जाता है। इसी दिन वर्ष 1931 में महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश शासन द्वारा फांसी दी गई थी।

इन तीनों युवाओं ने भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी शहादत ने पूरे देश में स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी और लाखों लोगों को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा दी। आज भी 23 मार्च को पूरे भारत में ‘शहीदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है और इन वीरों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी 23 मार्च का दिन अहम है। वर्ष 1956 में इसी दिन पाकिस्तान ने खुद को दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र घोषित किया था।

इस तरह 23 मार्च का दिन एक ओर जहां भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान की याद दिलाता है, वहीं वैश्विक स्तर पर भी यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पड़ाव का प्रतीक है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1880 - भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता बसंती देवी का जन्म हुआ।

1940 - मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी।

1956 - आज के दिन पाकिस्तान पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।

1965 - नासा ने पहली बार अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी 3’ से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।

1986 - केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई।

1995 - रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फाइनल श्रृंखला को जीता।

1996 - ताइवान में पहली बार प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।

1999 - पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।

2001 - रूसी अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' की जल समाधि।

2003 - दक्षिण अफ्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्जा बरकरार रखा।

2006 - आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।

2007 - भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।

2008 - भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया।

2008 - अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फोरमैन ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया।

2008 - नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।

2020 - भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 433 हुई और देश के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया।

जन्म

1614 - जहांआरा - मुगल बादशाह शाहजहां और 'मुमताज महल' की सबसे बड़ी पुत्री थी।

1880 - बसंती देवी - भारत की स्वतंत्रता सेनानी।

1910 - राममनोहर लोहिया - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1951 - आदित्य प्रसाद दास - भारत के प्रतिष्ठित जीव विज्ञानी हैं।

1954 - दिनेश्वर शर्मा - भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के नवनियुक्त प्रशासक हैं।

1958 - विनय कुमार सक्सैना - दिल्ली के उपराज्यपाल हैं।

1976 - स्मृति ईरानी - पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, 'भारतीय जनता पार्टी' की प्रतिष्ठित महिला नेता।

1987 - कंगना रानौत - भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं।

निधन

1927 - लाला राम - भारतीय थल सेना के 41वें डोगरा में लांस नाईक थे।

1931 - भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु - प्रसिद्ध देशभक्त और शहीद होने वाले क्रांतिकारी।

1965 - सुहासिनी गांगुली - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।

1992 - गुरदयाल सिंह ढिल्लों- भारत के पांचवें लोकसभा अध्यक्ष।

2017 - ब्रिगेडियर राय सिंह यादव - महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे।

2022 - रमेश चंद्र लहोटी - भारत के 35वें मुख्य न्यायाधीश थे।

महत्वपूर्ण अवसर

-विश्व मौसम विज्ञान दिवस।

-शहीदी दिवस।