रांची: हाई बीपी, शुगर, खून की कमी, जोड़ों में दर्द और नींद न आना जैसी दिक्कतों से परेशान है। ज्यादातर लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि इनमें से लगभग सभी कंडीशन्स में सही खान-पान भी बहुत जरूरी है। बात अगर डायबिटीज की करें, तो इसे मैनेज करने में दवाइयों के साथ हेल्दी डाइट का अहम रोल है। हमारी रसोई में मौजूद कई मसाले ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

  • डायबिटीज को मैनेज करने में दालचीनी मदद कर सकती है। यह केवल खाने का स्वाद बढ़ाने वाला एक मसाला नहीं है, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर है। इससे शरीर को इंसुलिन का       बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद मिलती है।

  • आयुर्वेद के अनुसार, ये ब्लड शुगर को कम कर सकती है, कफ को बैलेंस करती  है।
  • अगर आप रोजाना एक छोटा टुकड़ा दालचीनी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएंगी, तो इससे ब्लड शुगर लेवल बैलेंस करने में मदद मिलेगी।

  • ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है, जिससे सेल्स ग्लूकोज का सही तरह से इस्तेमाल कर पाती हैं। इससे फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल कम होता है और खाना खाने के बाद ब्लड शुगर          लेवल स्पाइक भी नहीं होता है।

  • ये एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है  को कम करती है। दालचीनी सिर्फ ब्लड शुगर ही कंट्रोल नहीं करती है, बल्कि पूरे मेटाबॉलिक सिस्टम को मजबूत करती      है।
    • दिनभर में आधा टीस्पून दालचीनी पाउडर का इस्तेमाल काफी रहेगा।
    • आप खाली पेट दालचीनी की चाय पी सकती हैं।
    • दालचीनी के एक छोटे से टुकड़े को खाने के बाद चबाएं। इससे डाइजेशन बेहतर होगा और शुगर कंट्रोल में रहेगी।
    • दालचीनी पाउडर को सलाद और फलों के ऊपर छिड़ककर खाएं।
    • इसका काढ़ा पीना भी फायदेमंद रहेगा।
    • आप इसे किसी भी समय ले सकती हैं, लेकिन सुबह के समय लेना बेहतर रहेगा।
    • इसे सीमित मात्रा में ही लें। इसका बहुत अधिक सेवन नुकसान दे सकता है।