रांची: बसंत पंचमी पर अधिकतर महिलाएं पीले रंग का सूट पहनती हैं। पीला रंग खूबसूरत भी लगता है और शुभ भी माना जाता है। हालांकि, पीले रंग के सूट के साथ-साथ वह पीले रंग की जूलरी भी कैरी करती है। महिलाओं को कंगन पहनना अच्छा लगता है।

 कुछ महिलाएं चूड़ियें के साथ कंगन कैरी करती हैं, तो वहीं कई महिलाएं केवल कंगन ही पहनकर अपनी लुक पूरा करती हैं। इसका कारण यह है कि कंगन दिखने में भी सुंदर लगते हैं और यह हाथों में ज्यादा भारी भी नहीं लगते।

पीले कांच के कंगन

आप चाहें, तो पतले-पतले पीले कांच के कंगन भी पहन सकती हैं। यह बसंत पंचमी के रंग से परफेक्ट मैच करते हैं और पहनने पर खनक बहुत मधुर लगती है। आप या तो केवल 1 कंगन हाथ में पहनें या कई कंगन के साथ जोड़कर भी इसे पहन सकती हैं। कई महिलाएं एक हाथ में 5 से 6 पतले कंगन पहनकर भी लुक पूरा करती हैं।


मीनाकारी कंगन डिजाइन

बसंत पंचमी पर आप मीनाकारी कंगन डिजाइन भी सूट के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के कंगन महिलाओं में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इस तरह के कंगन हर किसी के पास आपको देखने को मिल जाएंगे। अगर आप डेली वियर सूट के साथ भी कंगन कैरी करना चाहती हैं, तो भी आप ऐसे कंगन पहन सकती हैं।


गोल्डन फिनिश कंगन

बसंत पंचमी पर आप पीले रंग के कंगन में अलग से गोल्डन फिनिश वाला डिजाइन भी ले सकती हैं। इस तरह के कड़े डिजाइन में बीच में अलग रंग होता है और किनारों पर गोल्डन फिनिश होती है। यह आपके हाथों की शोभा बढ़ाते हैं और सबका ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। हल्के गोल्ड या गोल्ड प्लेटेड कंगन पीले सूट और साड़ी के साथ शानदार लगते हैं।


मोती वाले कंगन

मोती वाले कंगन भी बसंत पंचमी पर कैरी कर सकती हैं। अगर आपका सूट हल्का है और उसपर ज्यादा डिजाइन नहीं है, तो आप हैवी कंगन पहन सकती हैं। इससे आपका लुक पूरा हो जाता है। इस तरह के डिजाइन इसलिए भी खूबसूरत लगते हैं, क्योंकि कंगन का डिजाइन यूनिक लगता है, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींचता है।


कुंदन स्टाइल कंगन

अगर आप कुछ हैवी चाहती हैं, तो कुंदन स्टाइल कंगन कैरी कर सकती हैं। हालांकि, इस तरह के कंगन के लिए आपको सूट भी थोड़ा भारी पहनना होगा। यह कंगन भारी सूट के साथ ज्यादा अच्छा लगता है। अगर आप चाहती हैं कि कंगन पर सबका ध्यान जाए, तो आप सूट की बाजू छोटी रखें। इससे सबका ध्यान आपके कड़ों के ऊपर जाएगा।


फैंसी कंगन डिजाइन 

रोयल और फैंसी कंगन डिजाइन पसंद करने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट डिजाइन है। इस तरह के कंगन एथनिक कपड़ों को खूब जचते हैं। लोग इस तरह के डिजाइन को शरारा, सूट और साड़ी पर कैरी करते हैं, साथ में वेडिंग आउटफिट के साथ भी इन्हें खूब पसंद किया जाता है। अगर आपको कोई कंगन डिजाइन नहीं समझ आ रहा है, तो आप फैशन के तौर पर एक हाथ में ये कंगन पहन सकती हैं।