रांची:  दुल्हन को दें खास और रॉयल तोहफा। देखें जड़ाऊ अंगूठी के खूबसूरत डिजाइन जैसे मीनाकारी, रत्न और कैरी स्टाइल रिंग्स, जो फर्स्ट नाइट गिफ्ट के लिए परफेक्ट हैं। आजकल जड़ाऊ अंगूठी का ट्रेंड बहुत अधिक देखा जा रहा है।

मीनाकारी बेल वाली जड़ाऊ अंगूठी की डिजाइन

मीनाकारी बेल आपने साड़ी आदि में खूब देखी होंगी। इस तरह की बेल वाली जड़ाऊ अंगूठी भी आती हैं, इन पर आपको सफेद, लाल और हरे रंग के स्‍टोन लगे मिल जाएंगे, जो अंगूठी को और भी ज्‍यादा रॉयल लुक देते हैं। तरह की रिंग्‍स में आपको हैवी और लाइटवेट दोनों तरह की अंगूठियां मिल जाएंगी।


रत्‍न वाली जड़ाऊ अंगूठी की डिजाइन

अंगूठी में आप हर रत्‍न के रंग का पत्‍थर लगवा सकते हैं। यह अंगूठी वाइफ को गिफ्ट करने के लिए बहुत ही अच्‍छा विकल्‍प हो सकती हैं। इन्‍हें पहनने पर हाथ भी बहुत भरे-भरे नजर आते हैं और अच्‍छी बात यह है कि आप इन्‍हें किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।


कैरी जड़ाऊ अंगूठी की डिजाइन

ट्रेडिशनल डिजाइंस पसंद हैं, तो आपको कैरी डिजाइन वाली जड़ाऊ अंगूठी को ट्राई करना चाहिए। इसमें भी मोती और कलरफुल पत्‍थरों का काम किया गया होता है, जो आपकी अंगूठी को रॉयल टच देता है। इस तरह की अंगूठी को आपकी वाइफ किसी भी साड़ी या एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती है।