लटकते ब्रेस्ट हो सकते हैं सुडौल और आकर्षक करें ये 3 काम और बिना सर्जरी पाएं परफेक्ट शेप
चेस्ट लिफ्ट यह आसन पोश्चर को सही करता है और कंधों को पीछे खींचता है, जिससे ब्रेस्ट की शेप तुरंत बेहतर दिखती है। इसे करने के लिए रीढ़ को सीधा करके बैठ जाएं। फिर, अपने दोनों हाथों को क्रॉस करके कोहनियों से पकड़ लें। अब हाथों को सिर के ऊपर लेकर जाएं और फिर नीचे लेकर आएं। इसे 10 से 12 बार दोहराएं। चेस्ट पुश इसे करने के लिए रीढ़ को सीधा करके बैठ जाएं। फिर, अपने हाथों को कोहनी से मोड़कर ऊपर की ओर करें। अब हथेलियों को सामने की ओर लाकर नमस्कार पोजीशन में चेस्ट के सामने आपस में मिलाएं। फिर दोनों हाथों को साइड में लेकर जाएं। ऐसा 10 से 15 बार दोहराएं। हैंड सिजर्स यह डायनामिक पोज है, जो चेस्ट और बाजुओं की मसल्स को एक साथ एक्टिव करता
है, जिससे इस एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और त्वचा में कसाव आता है। इसे करने के लिए सीधी बैठ जाएं और अपनी दोनों बाजुओं को कंधे के सामने सीधा फैलाएं। अब अपनी दोनों बाजुओं को एक-दूसरे के विपरीत आगे-पीछे तेजी से हिलाएं, जैसे आप कैंची चला रही हों। ध्यान रखें कि आपकी बाजुएं कंधे की ऊंचाई से नीचे न जाएं और मसल्स कसकर हिलें। इसे रोज एक मिनट तक तेजी से करें और फिर 30 सेकंड का ब्रेक लेकर 3 से 4 सेट दोहराएं। ब्रेस्ट को सुडौल बनाने के लिए कोई रातोंरात जादू नहीं होता। यह नियमितता और सही अभ्यास का परिणाम है।















