रांची:  डेली वियर के लिए स्टोन वाली पायल, लटकन डिजाइन, मल्टीकलर पर्ल और ऑक्सिडाइज पायल जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइंस बताए गए हैं। ये पायल न सिर्फ पैरों की खूबसूरती बढ़ाती हैं, बल्कि घर से लेकर ऑफिस तक पहनने के लिए भी परफेक्ट हैं। ऐसे में आप लाइटवेट पायल पहन सकती हैं और इस तरह की पायल आप न केवल घर पर बल्कि ऑफिस आदि में भी पहन सकती हैं। आपको बाजार में डेली वियर की पायल में ढेरों डिजाइंस मिल जाएंगी।

घुंघरू वाली पायल डिजाइन

घुंघरू वाली चांदी की पायल दिखने में बेहद खूबसूरत और ट्रेडिशनल होती है। चलते समय इसकी हल्की-हल्की छनक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है और यह एथनिक आउटफिट के साथ खासतौर पर अच्छी लगती है।


ऑक्‍सीडाइज चांदी की पायल डिजाइन

ऑक्‍सीडाइज चांदी की पायल आजकल काफी ट्रेंड में हैं और ये बहुत ही क्लासी लुक देती हैं। इन्हें आप कुर्ती, साड़ी या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ रोजाना भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।


कड़ा पायल डिजाइन 

नए डिजाइन वाली कड़ा पायल भी आ रही हैं, जो दिखने में बहुत ट्रेंडी लगती हैं और इन्‍हें वियर करना भी मुश्किल नहीं होता है। आप इसे ट्रेडिशनल और वेस्‍टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। इस तहर की पायल में आपको लाइट और हैवी वेट पायल मिल जाएंगी। इसमें आपको चांदी की पायल और ऑक्‍सीडाइज चांदी की पायल दोनों ही मिल जाएंगी। 


स्‍टोन वाली पायल

बाजार में चांदी की कुछ ऐसी पायलें मिल जाएंगी, जिनकी चेन पतली होगी और एक सुंदर सा स्‍टोन उसकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा। इस तरह की पायल में आपको तरह-तरह के डिजाइंस मिल जाएंगे और इन्‍हें आप डेली वियर में पहन सकती हैं। स्‍टोन वर्क वाली पायल में आपको घुंघरू चाहिए, तो वह भी आप लगवा सकती हैं। हालांकि, जो लोग रोज ऑफिस जाते हैं, उन्‍हें बिना घुंघरू लगी पायल ही कैरी करनी चाहिए।


लटकन वाली पायल डिजाइन

आप पैरों में लटकन पायल भी रोज में पहन सकती हैं। यह दिखने में ट्रडिशनल लगती हैं, मगर इनमें कुछ ऐसी डिजाइंस भी आ रही हैं, जो एस्‍थेटिक दिखती हैं और आप इन्‍हें एथनिक के साथ-साथ आप वेस्‍टर्न के साथ भी पहन सकती हैं। इनमें कलरफुल मीना वर्क, स्‍टोन और जरकन वर्क देखने को मिल जाएगा, जो पायल की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा होगा।


चांदी की मल्‍टीकलर पर्ल वाली पायल डिजाइन

बाजार में स्‍लीक सी चांदी की पायल मिल जाएंगी, जिसमें छोटे-छोटे कलरफुल मोती की लटकन होगी। डेली यूज में पहनने के लिए इस तरह की पायल बेस्‍ट होती हैं। यह डिजाइनर एंक्‍लेट की तरह लगती हैं और इन्‍हें आप घर से लेकर ऑफिस तक कहीं भी पहन सकती हैं।


ऑक्सिडाइज पायल डिजाइन

ऑक्सिडाइज पायल का ट्रेंड बहुत जोर-शोर से बाजार में देखा जा रहा है। यह पायल डल फिनिशिंग की होती हैं। यह दिखने में बहुत ज्‍यादा मॉर्डन नजर आती हैं। आप इन्‍हें भी डेली यूज में पहन सकती हैं। इनमें आपको एक ढेरों डिजाइंस मिलेंगी, जो सिंपल और खूबसूरत दोनों होंगी।