अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने भाजपा बूथ अध्यक्ष को कुचला, मौत
अंबिकापुर, सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले अंबिकापुर-रायगढ़
राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर बतौली के शांतिपारा मुख्य मार्ग में शुक्रवार की
रात तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पोकसरी
निवासी बूथ अध्यक्ष शिवमंगल दास (50 वर्ष) को बुरी तरह कुचल दिया। वाहन
चालक पीड़ित को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए मौके से फरार हो गया।
घटना
की सूचना मिलते ही डायल 112 बतौली की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप
से घायल शिवमंगल दास को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली
पहुँचाया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक हादसे
के बाद से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है और स्थानीय निवासियों में
भारी आक्रोश देखा जा रहा है।















