दलित युवक की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार
अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, मंगलवार को हुई थी हत्या
हाथरस, सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैनी में दलित युवक पंकज उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
यह मामला मंगलवार सुबह सामने आया था, जब गांव पुसैनी निवासी 22 वर्षीय पंकज उर्फ सोनू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने और गला दबाने का आरोप लगाया था।















