इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या
इटावा, उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना भरथना क्षेत्र के
अंतर्गत चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। एक का शव आंगन और
दूसरा शव चारपाई पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक
टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच
पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने
पहुंचे हैं।
गांव के ही रहने वालें अजीत सिंह ने बताया कि वह इस घर
में रोजाना दूध देने आते है। वह कल भी आए थे और दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन
दरवाजा नहीं खुला और आज भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने मृतक के बेटे
को फोन कर बताया जिसके बाद उसके कहने पर वह ग्रामीणों के साथ घर के पीछे
वाले दरवाजे से अन्दर घुसा तो अंदर मां पुष्पा देवी का शव चारपाई और बेटी
निर्मला देवी का शव आंगन में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर
पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई ।
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी बृजेश
कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव
में एक घर के अंदर मां बेटी के शव पड़े मिले है, जिनकी गला रेतकर हत्या की
गई है। पुष्पा देवी की उम्र करीब पचपन वर्ष और उनकी बेटी निर्मला देवी
उम्र करीब 38 वर्ष है। वह माँ के साथ रहती थी। निर्मला देवी के पिता एवं
छोटा भाई नोएडा में रहकर नौकरी और बड़ा भाई पुणे में रहकर नौकरी करता है।
निर्मला
देवी की शादी वर्ष 2021 में सत्येंद्र कुमार निवासी कुतुकपुर थाना किशनी
जिला मैनपुरी से हुई थी। निर्मला देवी के कोई संतान न होने की वजह से
ससुरालियों से मुकदमा चल रहा हैं। न्यायालय की तरफ से सात हजार रूपये प्रति
माह निर्मला देवी के पति को मेंटिनेंस के लिए देने पड़ते है। वह पिछले
दो-तीन वर्षों से अपने मायके में अपनी मां पुष्पा देवी के साथ रह रही थी।
आज सुबह जब दूध देने वाले ने दोनों को मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को
सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का
बारीकी से निरीक्षण कर मौके से एक धारदार दरांती को बरामद किया है। प्रथम
दृष्टया निर्मला देवी के ससुरालीजनों पर हत्या की वारदात को अंजाम देने की
आशंका जताई गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
के लिए भेज दिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।












