मुख्य आरक्षी को मारपीट कर अभद्रता करने में आरोपित गिरफ्तार
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में चिकासी पुलिस ने गुरुवार को सरकारी कार्य में बाधा डालने, मुख्य आरक्षी से अभद्रता करने तथा धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चिकासी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी (हेड कॉन्स्टेबल) दारा सिंह अपने साथी रिजर्व आरक्षी अजय कुमार के साथ बंधौली गांव में नोटिस तामील कराने एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के लिए भ्रमण पर थे। इसी दौरान छोटी बंधौली गांव निवासी राकेश पुत्र विजय ने मुख्य आरक्षी के साथ कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी थी।















