वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत : गोयल
गोयल ने कहा, वैश्विक संकट के समय भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाया लचीलापन
नई दिल्ली, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बीच भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपनी मजबूती बनाए रखी है, जिसका श्रेय इसके मजबूत बुनियादी सिद्धांतों और भारत में बढ़ते वैश्विक विश्वास को जाता है।
नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते उन्होंने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल, महंगाई और बदलते व्यापार शुल्कों के बीच भी भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मज़बूती दिखा रही है।
भारत के निर्यात प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश इस साल लगभग 863 अरब अमेरिकी डॉलर का सर्वकालिक उच्च निर्यात आंकड़ा हासिल करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वस्तुओं और सेवाओं में भारत का व्यापार घाटा देश के वार्षिक प्रेषण से काफी कम है,
आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता और भारतीय क्षमताओं में विश्वास का सिद्धांत लगातार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग को भारत की विकास गाथा को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।















