हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, मांगी अमन-चैन की दुआ
नवादा ,नवादा नगर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को ईद उल फितर का त्यौहार संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लाम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा की ।
एसपी अभिनव धीमान पुलिस बल के साथ मस्जिदों के युद्ध के चौक से करते देखे गए। इधर कौआकोल प्रखंड में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया।
प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न गांवों की मस्जिदों और ईदगाहों में निर्धारित समय पर अकीदतमंदों ने बकरीद की नमाज अता की। नमाज के दौरान लोगों ने देश और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली तथा अच्छी बारिश की दुआ मांगी।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। इस दौरान कई जगहों पर गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जहां हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
नमाज के बाद लोग अपने-अपने घर लौटे, जहां लजीज व्यंजनों का दौर चला। दिनभर लोगों का एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहा और मेहमाननवाजी के साथ मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा।
बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। प्रखंड के संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारियों की मौजूदगी में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।
एसटीएफ के जवान लगातार सड़कों पर पेट्रोलिंग करते दिखाई दिए। कौआकोल सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी क्षेत्र में चौकसी करते नजर आए।















